23 July 2026 :
मध्य प्रदेश/ ग्वालियर/
ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति विवाद में नया पेंच सामने आया है।  संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए समझौते पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी ने आपत्ति दर्ज कराई है।
प्रतिमा देवी का कहना है कि उन्हें बंटवारे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, जबकि उन्हें संपत्ति में वैधानिक हिस्सा मिलना चाहिए।  उन्होंने कोर्ट से अंतिम फैसला लेने से पहले अपनी आपत्तियों पर सुनवाई की मांग की है।  मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। .दरअसल, वसुंधरा राजे, उषा राजे और यशोधरा राजे ने संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर कोर्ट में मामला दायर किया था। . बाद में सभी पक्षों के बीच समझौता हुआ और राजीनामा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अब बंटवारे से जुड़े रिकॉर्ड और रियासतों के विलय के समय बने कॉवेनेंट की प्रति भी तलब की है।‌ समझौते के अनुसार जयविलास पैलेस समेत ग्वालियर और शिवपुरी की प्रमुख संपत्तियां ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से में बताई गई हैं।

Share