6 सितंबर 2026:
दिल्ली:
दिल्ली में सत्य निकेतन के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक हॉस्टल की इमारत भरभराकर गिर गई है। मलबे में कई छात्र दबे हुए हैं जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। । घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। घटना के वक्त हॉस्टल में कई छात्र मौजूद थे जो हादसे की चपेट में आ गए। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि लगा जैसे भूकंप आ गया। हॉस्टल वाली इमारत के पास ही एक और बिल्डिंग थी जिसमें पीजी चल रहा था, वो भी इस हादसे की चपेट में आ गई.
दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी: मलबे में दबे कई छात्र:


Leave a Reply