Share


4 जून 2026 खबर प्रधान डेस्क:
देश भर में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 8 घंटे के भीतर 17 राज्यों में आंधी बारिश बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है । दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में मौसम विभाग में विशेष चेतावनी जारी की है। दिल्ली में भारी बारिश से यातायात प्रभावित होने की जानकारी मिल रही है । कई राज्यों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।  भारी बारिश और मौसम में अचानक से बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली एनसीआर में अचानक से झमाझम बारिश शुरू हो गई । इससे दिल्ली वालों को गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन बारिश कहीं बहुत ज्यादा होने से यातायात प्रभावित हुआ है । कई जगह सड़के जाम हो गई हैं, और मेट्रो बंद हो गई है।

देश भर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक से करवट ले ली है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 8 घंटे के भीतर देश के 17 राज्यों में आंधी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है । कई इलाकों में दवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  जबकि गरज चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती है।
मानसून के केरल पहुंचने की संभावना;
दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून के आज केरल पहुंचने की भी संभावना जताई गई है।  जिसके बाद केरल तमिलनाडु और कर्नाटक में भी अगले 6 से 7 दिनों तक भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम ,मध्य पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्से ऐसे हैं जहां इस सप्ताह मौसम सक्रिय रहेगा।
देश के अलग-अलग राज्यों में 17 कुल ऐसे राज्य हैं जहां पर मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है । प्री मानसून की बारिश से मध्य प्रदेश, भोपाल, इंदौर, रायसेन समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है।  39 जिलों में आंधी बारिश हुई और कई जगह ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बीच रतलाम सबसे गर्म शहर रहा । जहां 42 डिग्री के पार पारा पहुंच गया । यानी एक तरफ आंधी बारिश की तस्वीर और दूसरी तरफ रतलाम मध्य प्रदेश का ऐसा शहर ,जहां तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है । आने वाले दिनों में मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं ,कहीं गर्मी से राहत मिलेगी, कहीं अधिक गर्मी पड़ सकती है
मध्य प्रदेश 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं;
मध्य प्रदेश के भोपाल में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।  कई इलाकों में पेड़ गिरे और कई जगह बिजली गुल हो गई।
मध्य प्रदेश के भोपाल में देर शाम तेज आंधी और बारिश हुई।  शहर में आसपास के इलाकों में कई जगह पेड़ गिर गए । अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई । भोपाल के अधिकांश इलाकों में सुबह से शाम तक बादल छाए रहे । सुबह करीब 10:30 के बाद धूप खिली। दिनभर आसमान साफ रहा लेकिन अचानक शाम को बादल जाने लगे और करीब 6:30 बजे से काले घने बादलों के बीच हवाओं का दौर शुरू हो गया । इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे पेड़ गिर गए इसके साथ ही आधे से ज्यादा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई।  करीब 1 घंटे तक के लिए पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
मानसून की बात करें तो केरल में मानसून की एंट्री होने के साथ ही मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई और कम से कम 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चली।
अचानक से मौसम में यह बदलाव हुआ तेज हवाओं का दौर जारी है । पूरे प्रदेश में मानसून को लेकर जो गतिविधियां है । कहीं तेज हवाएं और कहीं बारिश जहां अधिक बारिश हुई है वहां जल भराव की स्थितियां हो गई है कई जगह भोपाल में पेड़ भी गिरे हैं और आंधी लगातार जारी है।


Share