मध्य प्रदेश /भोपाल: 8 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मप्र राज्य सूचना आयोग के दो नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को मंगलवार को शपथ दिलाई। हाल ही में नियुक्त आलोक नागर और राजेश भट्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। दो नए आयुक्तों की नियुक्ति के बाद सुचना आयोग में अब सुचना आयुक्तों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।

Leave a Reply