23 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/धार/भोपाल
धार के भोजशाला विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना। और मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए आसपास कहीं जगह देने की बात कही। कल बुधवार को भोजशाला परिसर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा है कि जो जमीन दी गई है वह जमीन करीब 2 किमी दूर है, जिससे शुक्रवार की नमाज भी नहीं हो सकी।
सरकार का कहना कि मुस्लिम पक्ष को 900 मी. दूर दी जगह:
बुधवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ
के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जो जगह उपलब्ध कराई गई है वह जगह परिसर से करीब 900 मीटर दूर है। और प्रशासन प्रयासरत है कि इससे भी नजदीक दूसरी जगह की तलाश जारी है।
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आदेश के अनुसार नमाज के लिए परिसर से सटी हुई या उसके आसपास कोई जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होनी है।


Leave a Reply