नए कनेक्शन पर अब 5 किलो का गैस सिलेंडर:LPG संकट
संवाददाता
5 April 2026
अपडेटेड: 6:06 PM 0thGMT+0530
5 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश/भोपाल/
भोपाल | प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी के बीच सरकार नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। अब नए उपभोक्ताओं को 14.2 किलो की बजाय 5 किलो के सिलेंडर देने का प्रस्ताव सामने आया है। शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी ने यह सुझाव रखा। इस पर रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि छोटे सिलेंडर देने से गैस की मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा। फिलहाल भोपाल और इंदौर सहित बड़े शहरों में एलपीजी की किल्लत अधिक देखने को मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को अगले तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है।