21 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /इंदौर/
इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सोमवार को शहर में 8534 लोगों ने एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया l इस आयोजन के माध्यम से विश्व रिकार्ड बनाने का दावा भी किया गया l इससे पहले नशे के खिलाफ 7100 लोगों की मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड भी इंदौर पुलिस के नाम दर्ज था l जिसे इस बार पीछे छोड़ दिया गया l
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं अपितु समाज में नशे के बुरे प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना भी था l इसमें स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी ,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस अधिकारी ,कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए l
सभी प्रतिभागियों ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया l इंदौर पुलिस के अनुसार इस आयोजन के आधार पर दो अलग-अलग विश्व रिकॉर्ड का दावा किया गया है l पहले सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का और दूसरा एक साथ सबसे अधिक लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का l संबंधित दस्तावेज और प्रमाण रिकॉर्ड एजेंसी को भेजे जाएंगे जिनके सत्यापन के बाद आधिकारिक मान्यता मिलने की उम्मीद है l पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने वाली एजेंसियों के जिम्मेदारी नहीं है ,बल्कि यह पूरे समाज की भागीदारी से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है l उन्होंने लोगों से खुद को नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार, मित्रों ,समाज के अन्य लोगों को भी इसके बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आव्हान किया l कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त इंदौर और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने की शपथ भी ली l


Leave a Reply