Share


29 जून 2026:
नाजिया इलाही खान की कार पर पथराव की घटना हुई है।  दरअसल वे मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से एक कार्यक्रम से लौट रही थी ‌ खबर है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उस पर पथराव किया।  इससे वाहन को नुकसान पहुंचा है।  और इस घटना के दौरान अफरातरफी का माहौल हो गया।
हालांकि नाजिया इलाही खान पूरी तरह से सुरक्षित है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
आपको बता दें  कि नाजिया इलाही खान ने पैगंबर मोहम्मद पर एक विवादित बयान दिया था । जिसके बाद पैदा हुए विवाद के कारण यह घटना हुई है।
पुलिस ने अभी हमले के पीछे की मंशा या करणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है । प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।  पुलिस का कहना है कि मामले के पहलुओं को निष्पक्ष रूप से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

नाजिया इलाही खान सोशल एक्टिविस्ट है । बताया जा रहा है कि पैगंबर मोहम्मद पर जिस तरीके से उन्होंने विवादित टिप्पणी की है।  इस वजह से उन्हें घेरा जा रहा है। इसके बाद एक समुदाय के लोगों में बेहद नाराजगी है और नाराजगी यहां तक पहुंची कि उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी के वकील नदीम कौसर सिद्दीकी ने एआई जेनरेटेड वीडियो कराया वायरल:
नाजिया जी का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी के महाराष्ट्र के वकील नदीम कौशल सिद्दीकी ने एआई जेनरेटेड एक वीडियो क्रिएट किया और उसे वायरल कराया। नदीम कौसर सिद्दीकी कॉकरोच जनता पार्टी के फ्री लीगल एडवाइजर हैं ,वकील है उन्होंने ही संभाजी नगर से यह वीडियो स्टार्ट करवा कर वायरल कराया गया है। जिसमें मुझे कई गंदी गंदी गालियां दी गई है ,रेप कर जिंदा जला देने की बात कही गई है और कहा गया है कि मुझे सनातन धर्म पसंद है इसलिए तुम्हें जिंदा जलाया जाएगा। ऐसी धमकियां मुझे आए दिन दी जा रही है ‌ क्योंकि मैंने इस्लाम की कुरीतियों के बारे में निष्पक्ष रूप से बोला है। इस वजह से मेरे ऊपर हमला कराया गया है।

नाजिया इलाही खान की कार को नुकसान हुआ है और इस कथित पथराव की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छोड़ दी है। जिस समय यह हमला हुआ नाजिया मंदिर के अंदर थी और पूजा कर रही थी।  यदि वे कार के अंदर होती तो उन्हें नुकसान पहुंच सकता था।


Share