22 जुलाई 2026:देश/नई दिल्ली/
देश भर में नीट परीक्षा धांधली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर बड़ा आश्वासन दिया l राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की मंगल मिलन बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक को घोर पाप बताया l और यह स्पष्ट किया कि इसमें शामिल किसी भी दोषी को छोड़ नहीं जाएगा l
अदालत में शीर्ष वकीलों से कराएंगे पैरवी ताकि बने मिसाल :
लगभग 1 घंटे तक चली इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक के खिलाफ कठोर रुख अपनाया है l
पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार अदालत में देश के शीर्ष और अनुभवी वकीलों को उतारेगी l प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य की सभी सरकारों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने और एक लीक प्रूफ परीक्षा ढांचा तैयार करने का आवाहन किया है l
जैसे ही नीट पेपर लीक की सूचना मिली सरकार ने बिना विलंब सीबीआई जांच के आदेश दिए जिसके तहत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है l छात्रों का भविष्य अंधकार में ना पड़े इसके लिए पुरानी परीक्षा रद्द कर नए सिरे से आयोजित की गई और उसके परिणाम भी समय पर जारी किए गए l
अन्य कई अहम विषयों पर चर्चा:
किरण रिजिजू ने बताया कि मंगलवार का दिन होने के कारण एनडीए सांसदों के इस बैठक का नाम मंगल मिलन रखा गया l बैठक की शुरुआत में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी गई जिसमें भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे l प्रधानमंत्री ने हाल ही में कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय करारों में भारतीय किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है l उनका कोई भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा l पीएम ने जोर देकर कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश के हित से जुड़ा गंभीर विषय है l


Leave a Reply