Share


5 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:

उत्तर प्रदेश/ नोएडा/

आज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां एक बहु मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप पहुंच गया।  आज इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनट में ऊंची इमारत के एक हिस्से से धुआं उठता हुआ दिखने लगा । जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।
इस घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
नोएडा के सेक्टर 75 में हुआ हादसा:
यह हादसा नोएडा के सेक्टर 75 स्थित एक प्रतिष्ठित आवासीय सोसाइटी में हुआ।
सुबह करीब 8:00 बजे इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती हुई दिखाई देने लगी।
देखते ही देखते आग ने फ्लैट के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ,पुलिस और प्रशासन की टीम में तत्काल मौके पर पहुंच गई । राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।  सबसे पहले इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान दिया गया और बिल्डिंग को पूरी तरह खाली करा लिया गया।  आसपास के फ्लैट में रहने वाले परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
कई लोगों को सुरक्षा कर्मियों की मदद से सीढ़ियों के इस्तेमाल के द्वारा नीचे लाया गया।  लोग अपने घरों से बाहर निकल आए । इस दौरान सोसायटी परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई अपने परिचितों और पड़ोसियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दिया।


आग लगने के कारण की आशंका:
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि फ्लैट में लगे हुए एसी में विस्फोट होने के बाद यह आग भड़की है‌  । आग लगने के कारण फ्लैट के अंदर रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।  दमकल विभाग के अधिकारियों ने कई गाड़ियों और उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान चलाया।
इमारत ऊंची होने के कारण ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि इमारत की 12वीं मंजिल पर आग यह घटना हुई । फिर भी अतिरिक्त सावधानी से और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
आग दूसरे फ्लैट तक न पहुंचे ,इसके लिए लगातार पानी की बौछारें की गई और प्रभावित हिस्से को अलग करने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए निर्देश दिए। राहत की बात यह है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।  इस घटना ने एक बार फिर बहु मंजिली इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share