पिता ने मोबाइल चलाने पर टोका तो बेटे ने फंदा लगाकर दी जान:
संवाददाता
29 March 2026
अपडेटेड: 4:22 PM 0thGMT+0530
29 मार्च 2026
ब्यावरा –राजगढ़ बरखेड़ी:
चिंता का विषय बनी मोबाइल की लत: /
मोबाइल चलाने से पिता के
डांटने के बाद 10वीं के छात्र ने
फंदा लगाकर आत्हत्या कर ली।
वह दो बहनों के बीच इकलौता था।
देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट के अनुसार 16 वर्षीय सुमित पुत्र सावंत सिंह गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे जान दे दी। कुछ देर बाद मां राजू बाई उसे ढूंढ़ते हुए कुएं पर पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका पाया। एएसआइ गुलाबसिंह धाकड़ ने बताया, शुक्रवार शाम सुमित मोबाइल चला रहा था। पिता सावंत ने कहा, दिनभर मोबाइल चलाता रहता है। जा खलियान से मवेशियों के लिए भूसा ले आ। सुमित मोबाइल फेंककर कहीं चला गया। 5-7 मिनट बाद उसकी मां राजू बाई बेटे की तलाश में निकल गई। इस दौरान सुमित कुएं पर पहुंचा और रस्सी से फंदा बनाकर कुएं के अंदर ही लटक गया।