21 अगस्त 2026:
देश दुनिया/ पेरु/
पेरू के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप से नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली । जानकारी के मुताबिक भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:00 बजे और भारतीय समय अनुसार 11:30 बजे आया इसका केंद्र आयाकूचो क्षेत्र के पैरिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर थी। दक्षिणी पेरु के कई इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए।
जिनमें ईका और अरेकिपा भी शामिल है पेरू प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां अक्सर भूकंप आते हैं ।
भूकंप के इन तेज झटकों के कारण दक्षिणी पेरू के कई इलाकों में धरती हिलती हुई महसूस हुई। भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया और कई लोगों ने एहतियात तौर पर सुरक्षित स्थानों का रुख किया।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। किंतु अभी जानकारी के अनुसार दो लोग घायल हुए हैं। करीब 22 घर, 6 स्वास्थ्य केंद्र और एक स्कूल को नुकसान पहुंचा है । कई इलाकों में पहाड़ियों से पत्थर गिरने की भी खबर सामने आई है।
पेरू की नौसेना ने साफ किया है कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है । यह भूकंप शक्तिशाली भूकंप माना जाता है । कई इमारतों का बड़ा हिस्सा ढह गया है और मलबा पूरी तरह से बिखर गया है। भूकंप के झटको के बाद कई लोग जान बचाकर भागते हुए नजर आए लोगों के बीच अफरातफरी मच गई, डर का माहौल है। इन झटकों के बाद आफ्टर शाॅक्स का खतरा भी बना रहता है। कहा जाता है कि शक्तिशाली भूकंप के बाद आफ्टर शॉक्स भी आते हैं, ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबा कहां इकट्ठा हुआ है ,मलबे में लोग फंसे हुए तो नहीं है। फिलहाल जनहानि को लेकर कोई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। किंतु आने वाले समय में इसको लेकर बड़ा खतरा हो सकता है । जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।


Leave a Reply