पेशावर में राज कपूर की 100 साल पुरानी हवेली भूकंप से ढही:
संवाददाता
5 April 2026
अपडेटेड: 5:36 PM 0thGMT+0530
पेशावर/पाकिस्तान/
5 अप्रैल 2026:
पाकिस्तान के पेशावर स्थित किस्सा ख्वानी बाजार में राज कपूर की पुश्तैनी हवेली स्थित है। जिसका एक हिस्सा शुक्रवार रात भूकंप और भारी बारिश के कारण ढह गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब 100 साल पुरानी इस हवेली को पाकिस्तान सरकार ने 2016 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।
यह हवेली पृथ्वीराज कपूर का पैतृक घर है, जिसका निर्माण उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918-1922 के बीच कराया था। राज कपूर और त्रिलोक कपूर का
जन्म इसी हवेली में हुआ था। विभाजन के बाद 1947 में करीब 40 कमरों वाली इस हवेली को छोडकर कपूर परिवार भारत आ गया था। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर 1990 के दशक में वहां जा चुके है। खैबर पख्तूनख्वा हेरिटेज काउंसिल ने तत्काल संरक्षण की अपील की है।