21 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:

मध्यप्रदेश  में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिर भी इस प्रतिबंध के बावजूद सीहोर में रुद्राक्ष डेयरी में एनालॉग पनीर बनाया जा रहा था।   खाद्य विभाग ने गुरुवार को सीहोर में एनालॉग पनीर की फैक्ट्री पकड़ी। यहां पचामा इंडस्ट्रियल एरिया में पनीर निर्माण के बड़े प्लांट हैं। यहां पर प्लॉट-3 पर रुद्रांश डेयरी पर छापेमारी की तो एक भारी गंदगी भरी जगह में एनालॉग पनीर बन रहा था। टीम ने 32 क्विंटल अमानक पनीर जब्त किया है। इसकी कीमत 7.68 लाख रुपए बताई जा रही है।इस पनीर के  सैंपल  जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट  आने तक इसकी बिक्री रोक लगा दी गई है। रुद्रांश डेयरी का पंजीयन  भी सस्पेंड कर दिया गया है।
फर्म संचालक  इस फर्म का स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट पानी की जांच रिपोर्ट जैसे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।  पनीर बनाए जाने वाली जगह पर नमक शक्कर मिले एनालॉग पनीर बनाने में इसके इस्तेमाल की आशंका है। पनीर डिस्पैच के बिल से पता चला कि बड़ी मात्रा में यह पनीर भोपाल समेत कई जिलों में भेजा जा रहा है। उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव समेत टीम को सीहोर में अमानक पनीर बनाने वाली पांच फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इसके अलावा यहां पर निर्माण स्थल के पास कर्मचारियों के गुटखा खाकर थूकने के प्रमाण  भी मिले हैं।

Share