1 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश:

जन्माष्टमी के पर्व पर 29 स्थानों पर होंगे कल्चरल इवेंट:

प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन होगा। राजधानी सहित प्रदेश के 29 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उज्जैन का सांदीपनि आश्रम, नारायणा धाम, धार का अमझेरा, महू का जानापाव और रायसेन का जामगढ़ जैसे प्रमुख पौराणिक स्थल शामिल है। देशभर के कलाकार शामिल होंगे। ये भजन, शास्त्रीय नृत्य और नृत्य-नाटिकाओं के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, गीता उपदेश और सुदामा-मित्रता के प्रसंगों को जीवंत करेंगे। यह आयोजन 2 से 6 सितंबर तक रहेगा।

Share