22 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश/ नेपानगर:
मध्य प्रदेश के नेपानगर स्थित नेपाल मिल एक बार फिर शुरू हो गई। आखिरकार बंद पड़ी मशीनों के पहिए एक बार फिर चल पड़े हैं। नेपा कागज मिल को चालू होने से रोजगार के क्षेत्र में ,औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है । नेपा कागज में लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी । इस मिल के चालू होने से कर्मचारियों के साथ-साथ नगर वासियों में भी उत्साह फैल गया है।
लंबे समय से नेपा मिल को दोबारा चालू करने की मांग की जा रही थी। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस मिल को चालू करने की बात कही थी। इसी के बाद से दिल्ली से आई टीम ने मिलकर निरीक्षण किया और फिर यहां ट्रायल करके मशीन चालू करवाई।
मशीनों का ट्रायल होने के बाद से ही लोगों में उम्मीद जग गई थी कि यह मिल जल्दी ही शुरू हो सकती है । इसी बीच सोमवार 20 अप्रैल को मिल प्रबंधन ने मशीन नंबर एक को शुरू कर दिया । प्रबंधन के अनुसार सब कुछ यदि ठीक रहा तो दूसरी मशीन भी जल्दी ही चालू कर दी जाएगी। मिल शुरू होने से सभी कर्मचारियों और श्रमिकों के मनोबल और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर रही है।
लंबे समय से बंद पड़ी थी नेपा कागज मिल:
इस मिल को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों के साथ दोबारा संचालित किया जा रहा है । इससे उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि की योजना भी बनाई जा रही है। मिल के चालू होने के साथ ही पहले ही दिन करीब 120 टन कागज का उत्पादन किया गया। सरकार और प्रबंधन का मानना है कि आने वाले दिनों में यह उत्पादन और भी अधिक बढ़ाया जाएगा । जिससे प्रदेश की यह नेपा मिल एक बार फिर प्रमुख कागज बनाने वाली इकाईयों में अपनी पहचान फिर से दोबारा स्थापित कर पाएगी।


Leave a Reply