14 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल :
आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए अब बच्चों के माता-पिता को अब आधार केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि सरकार ने इसकी शुरुआत शहर के स्कूलों से कर दी है। UIDAI और शिक्षा विभाग ने इसकी शुरुआत की है। इसके द्वारा बच्चों के अभिभावकों को स्कूल की ओर से मैसेज दिए जाएंगे। राजधानी भोपाल में भी कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक 3.5 लाख ऐसे विद्यार्थी हैं। इनमें से करीब 55 हजार ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके कार्ड अपडेट होना बाकी है । सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है । इसके कारण पिछले कुछ दिनों से यूआईडीएआई सेंटर पर अभिभावकों की क़तारें लग रही थी। अब बच्चों के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट और नामांकन के लिए आधार केंद्रों के बाहर कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए स्कूल से ही आधार में अपडेट हो जाएगा।


Leave a Reply