Share

नेहरू नगर इलाके में एक ऑटो चालक कमल ने आधी रात को अपनी झुग्गी के बाहर ऑटो खड़ा करके सो गया । देर रात उसे अचानक आग की लपटे दिखाई दी। बाहर निकाल कर देखा तो ऑटो में आग लगी हुई थी। आगे इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पास की झुग्गी भी उसकी चपेट में आ गई । आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
यह घटना कमला नगर थाना क्षेत्र के मांडवा झुग्गी में आधी रात हुई। इस इलाके में बदमाशों के हौसले बढ़े हुए हैं । यहां अज्ञात बदमाशों ने ऑटो में आग लगा दी , जिससे ऑटो चालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ऑटो चालक कमल का बयान दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


Share