26 जुलाई 2026 :मध्य प्रदेश )भोपाल/

भोपाल: राजधानी में बारिश का दौर एक बार फिर कम होता नजर आ रहा है। नमी के कारण इन दिनों बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें, बूंदाबांदी की ही स्थिति बन रही है। इसका कारण यह है कि जो सिस्टम बने हुए थे, वह अब कमजोर हो गए है। तीन चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। 28 जुलाई के आसपास एक सिस्टम सक्रिय होने की उम्मीद देखी जा रही है।  इससे बारिश में कुछ तेजी आ सकती है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। कभी घने तो कभी हल्के और आंशिक बादलों की स्थिति रही। नर्मदापुरम रोड, कोलार रोड, एमपी नगर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारे, बूंदाबांदी भी हुई। शाम तक 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी दिन भर बादल छाए हुए हैं किंतु बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। माना जा रहा है कि बारिश का यह सिस्टम कमजोर होने की वजह से सिर्फ हल्की बौछारें ही आ रही है।

Share