16 जून 2026
मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है । मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार ,असम, मेघालय ,पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में अगले कुछ दिन बेहद चुनौती पूर्ण साबित हो सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले आने वाले 24 से 72 घंटों में खराब मौसम का खतरा हो सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और खराब मौसम का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
ऐसी स्थितियों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होना, यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
उत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में अभी गर्मी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण मौसम बदल रहा है।
मध्य प्रदेश की बात करें तो अगले दो दिनों के भीतर मानसून पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण के असर से तेज तूफान और बारिश भी देखने को मिल सकती है।
पहाड़ी स्थानों की बात करें तो पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने खुले स्थान, पेड़ और बिजली के खंभे के पास जाने से बचने की अपील जारी की है।
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में 16 जून से मौसम में अचानक से बदलाव की संभावना बनी हुई है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में 16 जून को मौसम अचानक बदलेगा और तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश की संभावना जताई गई है। इससे यातायात और हवाई सेवा पर असर पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तेज तूफान का खतरा बना हुआ है मेरठ, नोएडा ,गाजियाबाद ,आगरा ,कानपुर, वाराणसी ,प्रयागराज ,गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है । इन क्षेत्रों में हवा की गति 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। जिससे बिजली गिरने और पेड़ टूटने का खतरा भी बना हुआ है।
बिहार की बात करें तो यहां पटना, गया ,समस्तीपुर ,मधुबनी ,पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान में जाने से बचने की सलाह दी है । तेज हवा के साथ बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है।
झारखंड की बात करें तो मानसून की दस्तक यहां देखने को मिल रही है। झारखंड में भी मानसून सक्रिय होता दिख रहा है । रांची ,जमशेदपुर, धनबाद, दुमका जैसे कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अनुमान है। यहां हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी की उम्मीद भी है।
बंगाल की बात करें तो यहां भी लगातार बारिश हो रही है। कोलकाता, हावड़ा ,हुगली ,वीर भूमि और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश की संभावना है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
राजस्थान में भी आंधी बारिश के साथ अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, बीकानेर ,उदयपुर ,बूंदी और भरतपुर समिति कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अनुमान है। धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती है । हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल, इंदौर ,धार ,विदिशा ,कटनी में कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है । मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश हो सकती है। इससे किसानों को खरीफ की फसल तैयार करने में मदद मिल सकती है।
उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून, नैनीताल , सहित कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका भी है।
तो कुल मिलाकर अगले कुछ दिन मौसम के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।


Leave a Reply