20 अगस्त 2026 :
खबर प्रधान डेस्क
भारत में पाकिस्तान को विश्व हॉकी वर्ल्ड कप में 5 दिन से हरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर हॉकी वर्ल्ड कप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है और इसी हार के साथ पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।
भारतीय टीम ने टॉप 8 में अपनी जगह की पक्की:
भारतीय हॉकी टीम अंक तालिका के लिए लिहाज से दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। यह एक बड़ी और बहुत ही अच्छी खबर है कि भारत ने पाकिस्तान को 5 -3 से हॉकी वर्ल्ड कप में हराकर हॉकी वर्ल्ड कप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को शानदार जीत मिली है। भारत में पाकिस्तान को 5 -3 से हराया है।
हरमनप्रीत अभिषेक ने दो-दो गोल किए हैं । हॉकी के मैदान पर एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई और भारत ने बाजी अपने नाम कर ली नीदरलैंड के एमस्टलवीन स्थित वेगनर स्टेडियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक तेवर दिखाये। हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने शुरुआती दौर में गोल-दाग कर भारत को मजबूत बढ़त दिलाई। पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और दो गोल करके मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया। लेकिन भारतीय टीम ने दबाव कायम रखा और अंत में 5 – 3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत में शुरू से ही बनाए रखा दबदबा:
पुडी के इस अहम मैच में भारतीय टीम का दबदबा पहले क्वार्टर से ही देखने को मिला जिसे उन्होंने आखिरी तक बरकरार रखने के लिए टॉप 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ मिली पिछले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया के लिए मैच करो या मरो की स्थिति वाला बन चुका था। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह से खरा उतरने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने दो-दो गोल किया तो वही एक गोल हार्दिक सिंह करने में कामयाब रहे।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत -जिसमें भारत ने पाकिस्तान को पांच तीन के स्कोर से हराया।


Leave a Reply