भोपाल उज्जैन रेलमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा:ब्रिज की मरम्मत के दौरान क्रेन नदी में गिरी:रेल लाइन हुई प्रभावित :
संवाददाता
21 March 2026
अपडेटेड: 4:43 PM 0stGMT+0530
21 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश:
भोपाल उज्जैन रेलमार्ग पर ब्रिज की मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर रेलवे ब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था । तभी एक भारी भरकम क्रेन गार्डर समेत असंतुलित होकर नदी में गिर गई। इस बड़े हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई । लेकिन लाखों रुपयों के नुकसान की खबर है। रेलवे सुरक्षा और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
नदी पर बने हुए हैं दो पुल: एक पल पर बढा लोड:
दरअसल टिल्लर नदी पर दो रेलवे ब्रिज बने हुए हैं जिसमें से एक पुराने ब्रिज में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई।जिसकी मरम्मत का काम चल रहा था। पुराने गार्डर को हटाकर नया गार्डर लगाया जा रहा था ,किंतु क्रेन का संतुलन बिगड़ा और क्रेन गार्डर समेत नदी में गिर गई।
इस हादसे का सीधा असर ट्रेनों के यातायात पर पड़ा है। एक ही ब्रिज से अप और डाउन दोनों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई हैं । यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।