भोपाल के एक अस्पताल से चौंकाने वाली लापरवाही आई सामने–नवजात जिंदा बच्ची को बताया मृत :
संवाददाता
19 March 2026
अपडेटेड: 8:22 PM 0thGMT+0530
19 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/ गुना-भोपाल/
भोपाल के एमपी नगर के कमला नेहरू लेडी हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है । जिसने पूरे स्वास्थ्य सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और यहां तक की उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया । परिवार ने दुखी मन से कफन खरीद लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली । किंतु 4 घंटे बाद वही बच्ची जिंदा पाई गई । यह किसी चमत्कार का नतीजा है या कोई बड़ी लापरवाही।
मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल में भी घटी ऐसी ही घटना:

एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल से भी सामने आई। जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल सकता हैं । दरअसल 20 वर्षीय जॉन पार्टी को डॉक्टरों ने बिना सही जांच किए मृत घोषित कर दिया और पोस्टपार्टम के लिए भी भेज दिया। किंतु थोड़ी देर बाद युवक को होश आ गया । उसने अपने आसपास देखा तो उसे समझ आया कि वह मुर्दाघर में है जहां बहुत बदबू आ रही थी। उसने अपने आप को देखा,वह बिना कपड़ों के था । वह इसी हालत में मुर्दाघर से भागने लगा। उसे इस हालत में देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल 11 मार्च उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जल्दबाजी में उसे मृत घोषित कर दिया और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना गहराई से जांच किये उसे पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया
। युवक के होश में आने के बाद उसका बयान सोशल मीडिया और लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। उसका कहना है कि डॉक्टर तो मेरे जिंदा रहते ही मेरा पोस्टमार्टम कर देते। इस घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।
ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की सख्त जरूरत को दिखाते हैं।