13 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /भोपाल:
भोपाल के बड़े तालाब पर पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा का भव्य नजारा दिखा । पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा में 350 से ज्यादा बोट और 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए । मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में जल थल और नभ में तिरंगे की शान दिखाई दी । देश भर से आए वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी भी इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बने।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोपाल की शान कहे जाने वाले बड़े तालाब का नजारा अनोखा नजर आया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग और बाकी के भाजपा नेता इस यात्रा में शामिल हुए। बड़े तालाब में करीब 300 से ज्यादा स्पोर्ट्समैन वोटर खिलाड़ी अपनी अपनी नाव से एक-एक भारत की शान में तिरंगे किसान में प्रस्तुति दी । और देश भक्ति के गीत गाए।
बड़े तालाब में सिर्फ और सिर्फ भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाई दिया। बोटो से फ्लोटिंग मार्च किया गया । 15 अगस्त पर लोगों के बीच, देशवासियों के बीच देशभक्ति का नजारा दिखाने के लिए देशभक्ति का भाव पैदा करने के लिए अनोखी फ्लोटिंग मार्च बोट क्लब, बड़े तालाब पर निकाली गई।
इसका मकसद साफ है कि राष्ट्रध्वज का सम्मान लोगों के बीच बढ़े और और अपने राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना मजबूत हो। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भोपाल के बड़े तालाब पर पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा: 350 बोट के साथ दिखा भव्य नजारा:

TAGS:

Leave a Reply