1 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश/ भोपाल/
संगीत संध्या में 24 गायक सुनाएंगे नगमें:
किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के सदाबहार गीतों से राजधानी की शाम सजेने जा रही है। रवीन्द्र भवन में 5 सितंबर को 24 कलाकार गीतों की प्रस्तुति देंगे। गीत गुंजन कार्यक्रम में नवोदित और पेशेवर कलाकार को मौका दिया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में कलाकार प्रभाकांत कटारे, राकेश तिवारी, अजय कुमार, अजय अग्रवाल और सुभाष भावनानी गायक प्रस्तुतियां देंगे। संस्था की अध्यक्ष रजनी यादव ने बताया कि इस संगीतमय आयोजन के म्यूजिक मेंटर कैलाश यादव हैं।


Leave a Reply