भोपाल के विजय मेवाड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी आसिफ का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर:
संवाददाता
1 April 2026
अपडेटेड: 9:22 PM 0stGMT+0530
1 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल/
आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर:
राजधानी भोपाल का अशोका गार्डन पिछले तीन दिनों से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। विजय राजपूत मेवाड़ की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर बजरंग दल और हिंदू उत्सव समिति सहित कई संगठन मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। आक्रोशित महिलाएं भी इस मार्च में शामिल थी। पुलिस ने कई जगह बैरिकेड लगाए लेकिन प्रदर्शनकारी उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ते गए । पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोकने के बाद हल्के बल का प्रयोग कर सभी को खदेड़ा भी।

रविवार को विजय मेवाड़ा की हत्या हुई थी:
घटना रविवार रात हुई थी, जब आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला किया। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम की तलाश की जा रही थी। जबकि तीन संदिग्ध फरमान, कालू और इमरान को गिरफ्तार किया जा चुका था ।
मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने एक दिन पहले हिरासत में लिया था। और पकड़कर थाने ला रही थी। तभी रातीबड़ के पास आरोपी ने पुलिस की पिस्तौल छीन ली। पिस्तौल छीन कर पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उस पर फायर किया और उसे पैर में गोली मारी। गोली लगते ही वह घायल हो गया। और मौके पर ही गिर पड़ा।पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विजय मेवाड़ा की हत्या के विरोध में सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे थे लोग:
विजय मावड़ा की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और आरोपी का एनकाउंटर करने मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करते रहे।
मंत्री विश्वास सारंग ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं सत्य-साथ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए जमकर नारे भी लगाए।
विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर की थी हत्या:
रविवार रात में अशोका गार्डन इलाके में आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला किया था इस हमले में विजय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय ने बेटा कहकर समझाने की कोशिश की थी।
विजय की दो बेटियां हैं ।मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी प्रशासन लेगा। और उसकी पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी।
भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आसिफ बम के ऊपर भोपाल में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं । उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल जब्त किया है और पुलिस उसका साथ देने वाले सभी की जांच कर रही है। भोपाल पुलिस उसके पास हथियारों की सप्लाई की चेन की भी जांच कर रही है। विजय मेवाड़ा की हत्या मामूली विवाद होने के कारण पुलिस पुरानी रंजिश पर भी जांच कर रही है।
पुलिस ने पिस्टल और खाली कारतूस भी किये जप्त:
भोपाल में एनकाउंटर की जगह पर FSL की टीम पहुंची है। इस दौरान पुलिस बल भी साथ था। । पुलिस ने सभी साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं, घटनास्थल से पिस्टल और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान अशोका गार्डन थाना प्रभारी, रातीबड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।