5 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल में बुधवार से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू हो गया है । चार दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं । मिंटो हॉल में ब्रिक्स देशों के अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं ।
सम्मेलन की शुरुआत मेहमानों के फोटो सेशन के साथ हुई । इसके बाद अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई । कार्यक्रम में ज्ञान भारतम, प्रोजेक्ट मौसम और प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत पर खास प्रदर्शनियां लगाई गई हैं । इनमें भारत की संस्कृति, इतिहास और पुरानी विरासत को दिखाया जा रहा है । विदेशी मेहमानों को मध्य प्रदेश के पारंपरिक खाने जैसे दाल बाफले, निमोना और मिलेट्स से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे । इसके अलावा मेहमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का दौरा करेंगे, जहां उन्हें भारतीय कला और जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी । सम्मेलन के दौरान कथक, लोक नृत्य और भारतीय पारंपरिक वेशभूषा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।
भोपाल में BRICS का सांस्कृतिक संगम: चार दिन तक दिखेगी भारत की विरासत:


Leave a Reply