27 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश /भोपाल/
भोपाल | आज बुधवार 27 अगस्त को भोपाल में फिर बारिश का मौसम बना हुआ है । शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। रात 12.30 बजे तक भोपाल में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा है। शहर में सीजन की बारिश 39.19 इंच हो चुकी है, जो सामान्य से 13% ज्यादा है। हालांकि 42 इंच कोटे तक पहुंचने के लिए अभी 3 इंच और  बारिश की जरूरत है।

बड़ा तालाब की बात करें तो यह फुल टैंक से अब सिर्फ 1 फीट कम बचा है।
बड़े तालाब का जलस्तर 0.10 फीट बढ़कर 1665.80 फीट हो गया। यह फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट से अब सिर्फ एक फीट नीचे है।

भोपाल में  बारिश 2-3 दिन और जारी रहेगी:
बारिश गुरुवार से सोमवार तक प्रदेश में पांच दिन बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। भोपाल में भी अगले दो से तीन दिन ऐसे ही बारिश होती रहेगी।

Share