Share

आसपास से सूचना मिलने पर शहर काजी ने किया ऐलान

राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम बादल छाए रहने के कारण चांद दिखाई नहीं दिया। हालांकि आसपास के शहरों में चांद नजर आने की पुष्टि के बाद शहर काजी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत की घोषणा कर दी। इसके साथ ही शहर में तरावीह की नमाज का सिलसिला शुरू हो गया।

शुक्रवार को रखा जाएगा पहला रोजा

घोषणा के अनुसार शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रोजेदार सुबह सेहरी के बाद दिनभर रोजा रखेंगे और शाम को इफ्तार करेंगे। रमजान को इबादत, सब्र और आत्मसंयम का महीना माना जाता है।

मस्जिदों में विशेष नमाज और इबादत का माहौल

शहर की मस्जिदों में विशेष नमाज और तरावीह का आयोजन किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोग इबादत के साथ जकात और सदका देकर जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। यह महीना भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।


Share