19 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू तृषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में दिशा के परिजन महिला थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया उन्होंने पुलिस से की गई कार्रवाई का हिसाब भी मांगा ।परिजनों का यह कहना है कि वे रसूखदार परिवार है इसकी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा का आत्महत्या का यह मामला अब सीएम हाउस तक पहुंच चुका है। रविवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मोहन यादव से मिलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । परिजनों का यह आरोप है कि इस मामले में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हुए आरोपी हैं। इसलिए मध्य प्रदेश की में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है करीब ढाई घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने तृषा के पिता और भाई को अंदर बुलाकर चर्चा की।
पिता का कहना जांच बाहरी एजेंसी से कराई जाए:
द्विशा के पिता नवनिधि शर्मा का कहना है कि आरोपी न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हुए लोग हैं ,इसलिए मध्य प्रदेश में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है । इसलिए इस मामले की जांच किसी बाहरी एजेंसी से कराना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली एम्स में दि
द्विशा का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाए क्योंकि आरोपी न्यायिक व्यवस्था का एक हिस्सा है और हम तब तक बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक दिल्ली एम्स में उसका दोबारा से पोस्टमार्टम ना किया जाए।
सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन:
रविवार को करीब साढ़े 12:00 बजे दिशा के पिता नवनिधि शर्मा ,मां रेखा शर्मा, भाई मेजर हर्षित शर्मा और भाभी राशि शर्मा सहित कई रिश्तेदार और परिचित सीएम हाउस पहुंचे । जहां मुख्यमंत्री से मिलने की मांग के साथ नारेबाजी की।
लोग हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और पोस्टर में लिखा था ‘सच चीख रहा है- ट्विशा को इंसाफ चाहिए’। परिजनों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई किंतु मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया है।
11 मई की रात ट्विशा ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या:
विशाल शर्मा ने 11 – 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दिशा की उम्र 31 वर्ष थी और मूल रूप से नोएडा के रहने वाली थी। दिसंबर 2025 में उसका विवाह समर्थ सिंह के साथ हुआ था। अभी विवाह को सिर्फ 6 महीने ही बीते थे और दिशा की आत्महत्या का मामला सामने आया।
ट्विशा की आत्महत्या के बाद ट्विशा की पति समर्थ सिंह और सास जो रिटायर्ड जज गिरीवाला सिंह है, उन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं और इन पर 15 मई को FIR दर्ज की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट:
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में चोट के निशान मिले और मौत की वजह हैंगिंग बताया गया है। चोट के निशान की वजह को आधार बनाकर दिशा के परिजन जांच पर सवाल उठा रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात की गई ,उसे पोस्टमार्टम के दौरान एम्स भोपाल में नहीं पहुंचाया गया । जिसकी वजह से गर्दन पर मिले इंडिकेटर मार्क्स और बेल्ट का मिलान नहीं हो सका।
जिस बेल्ट से फांसी लगाई गई थी गर्दन पर जिस बेल्ट के निशान पाए गए ,उस बेल्ट पर जैविक साक्ष्य मौजूद है या नहीं ,यह नहीं स्पष्ट किया गया। बेल्ट न मिलने की वजह से लिगेचर मार्क और वैज्ञानिक मिलान भी नहीं हो सका है।
एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया है कि पुलिस ने बेल्ट चेक कर लिया था और पोस्टमार्टम के समय उसे AIMS नहीं भेजा गया। अब बेल्ट को जांच के लिए भेजा गया है और अगली रिपोर्ट आने का इंतजार है।
इसी बीच दिशा की सास को FIR दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है और पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी। जिसमें भोपाल कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है।


Leave a Reply