1 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश /भोपाल/
हैदराबाद और मुंबई की एक-एक फ्लाइट हो रही है बंद:
भोपाल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को जून और जुलाई में अब कम विकल्प मिलेंगे। और किराया बढ़ाने की भी संभावना जताई जा रही है। क्योंकि एयरलाइंस कंपनियों ने मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु और दिल्ली रूट पर उड़ानों में कटौती की है । और यह कटौती आज 1 जून से शुरू हो रही है।
इंडिगो की भोपाल हैदराबाद उड़ान 1 से 15 जून तक बंद रहेगी।
एयर इंडिया की भोपाल मुंबई उड़ान 1 जून से 31 जुलाई तक संचालित नहीं की जाएगी। किंतु 18 जून और 7 जुलाई को एयर इंडिया की सेवा कारण बस उपलब्ध रहेगी।
इंडिगो की भोपाल बेंगलुरु उड़ान 17 जून से 24 अक्टूबर तक केवल मंगलवार गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
एयर इंडिया की भोपाल दिल्ली उड़ान 1 से 31 जुलाई तक बंद की जा रही है।
इन उड़ानों की कटौती होने से नियमित यात्रियों करबारी वर्ग और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वालों के लिए अब कम विकल्प हो जाएंगे।
सबसे ज्यादा कटौती की गई है ,बेंगलुरु फ्लाइट के लिए जो 17 जून से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चल रही है।
एविएशन क्षेत्र के जानकारी के अनुसार उड़ाने घटने से सीटों पर दबाव बढ़ेगा। मांग अधिक रहने पर किराया 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
भोपाल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेंगे अब कम विकल्प:


Leave a Reply