1 July 2026:
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल ग्वालियर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन के आरोप लगाने से जुड़ा है।
अदालत ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जीतू पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। यह मामला 27 अप्रैल 2024 का है । जब चुनाव प्रचार के दौरान उमरी में आयोजित सभा में जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में भाषण दिया था। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर बिना सबूत भाजपा से जुड़े होने के आरोप लगाए। देवाशीष जरारिया की शिकायत पर 4 मई 2024 को एफआईआर दर्ज हुई थी।
देवाशीष को कांग्रेस से नहीं मिल सका था टिकट:
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था। जिसकी वजह से वह कांग्रेस से बगावत करके बीएसपी में शामिल हो गए और फिर उन्होंने बीएसपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था।
पटवारी के कोर्ट में पेश ना होने पर कोर्ट की सख्ती:
इस मामले को लेकर लंबे समय से कोर्ट में सुनवाई चल रही है। किंतु जीतू पटवारी कोर्ट के नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुए। अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से भी पूछा कि जब पटवारी लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिख रहे हैं, तो उन्हें तलाशने में देरी क्यों हो रही है।


Leave a Reply