15 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

मध्यप्रदेश कांग्रेस की आज बुधवार को होने वाली साइकिल रैली के लिए पुलिस और कांग्रेस के बीच कल मंगलवार को पूरे दिन अनुमति को लेकर असमंजस  बरकरार रहा। कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए  पुरानी विधानसभा मैदान सहित 4  स्थानों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पुलिस ने इनमें से किसी भी जगह अनुमति नहीं दी। इसके बाद कल मंगलवार 14 जुलाई को पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के पास रॉयल मार्केट तिराहे से मोतिया तालाब रोड तक का मार्ग प्रदर्शन के लिए तय कर दिया। पुलिस ने रॉयल मार्केट से ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों तक बेरीकेडिंग भी कर दी।इसी कारण आज बुधवार दोपहर करीब एक बजे से इस मार्ग का एक हिस्सा बंद रहेगा। इसी रास्ते पर ज्यादातर निजी अस्पताल  भी हैं। ऐसे में मरीजों, उनके परिजनों और अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस रैली के बीच पुलिस का कहना:
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है। है कि रैली इंदौर की ओर से आ रही है, इसलिए मोतिया तालाब रोड को चुना गया है। ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। मरीजों और एंबुलेंस के लिए इमरजेंसी रास्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना:

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना का कहना है कि पार्टी ने पुराने विधानसभा मैदान को अपनी पसंद बताया । इसकी वजह से रेतघाट तिराहा ,मिली चौराहा और रंगमहल महल चौराहा का विकल्प मांगा गया था । किंतु पुलिस ने इन सभी स्थानों पर अनुमति नहीं दी । इसके बाद मोतिया तालाब रोड के लिए अनुमति तय की गई। जब इस स्थान पर अनुमति मांगी गई तो पुलिस ने कहा पहले आवेदन में इस  मार्ग का उल्लेख नहीं है । इसलिए नया आवेदन  देना होगा। इसके बाद पार्टी ने रैली के लिए दोबारा आवेदन दिया।

Share