25 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कल रात एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। नये सीएस अशोक वर्णवाल के पदभार संभालने के 24 घंटे बाद ही 20 आईएएस अफसर के तबादला किए गए ।
नर्मदा घाटी विकास विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन का जिम्मा संभाल रहे एसीएस एवं मप्र आइएएस कैडर में सबसे वरिष्ठ डॉ. राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है । उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया ।
अशोक वर्णवाल को मुख्य सचिव बनाने के बाद से ही डॉ राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेजना तय हो चुका था।
अपना कार्यभार का दायित्व संभालने के 48 घंटे के भीतर वर्णवाल ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लंबी चर्चा की। इसके बाद आइएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए। जल्द ही एक और प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज है।
6 जिलों के कलेक्टर बदले गए:
मुख्यमंत्री के खास एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस नीरज मंडलोई पर सरकार ने फिर अपना भरोसा जताया है। उन्हें उद्योग और एमएसएमई विभाग का जिम्मा देकर अगले साल भोपाल में होने वाली जीआइएस की जिम्मेदारी दे दी है। उन्हें उर्जा विभाग से अलग किया गया है। सबसे मुख्य बात यह है कि रतलाम अनूपपुर शहडोल खरगोन मंदसौर आगर मालवा के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
मुख्यमंत्री के सचिव सुदाम खाड़े बने संदीप यादव को जन संसाधन की कमान:
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में कई स्तर पर और भी बदलाव किए गए हैं । जैसे इंदौर संभागायुक्त डॉ सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बना कर उन्हें वापस मंत्रालय बुला लिया गया है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पूर्व में भी जनसंपर्क आयुक्त रहते हुए मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर में शामिल रहे हैं।
इसके साथ ही कुमार पुरुषोत्तम को मंडी बोर्ड के साथ ही मुख्यमंत्री काअपर सचिव बनाया गया है । और इंदौर जिपं CEO रहे सिद्धार्थ जैन को CS ऑफिस में उपसचिव बनाया गया है।
अपर सचिव अजय कटेसरिया को बनाया रतलाम कलेक्टर:
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरया को सरकार ने मध्य प्रदेश में UCC पर काम करने का एक बड़ा इनाम दिया है । उन्हें रतलाम का कलेक्टर बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि UCC का ड्राफ्ट तैयार करने वाली उच्च स्तरीय कमेटी के हुए सदस्य सचिव थे । सरकार की ओर से UCC बिल लाने में जो तेजी दिखाई गई थी उसके पीछे कटेसरिया की बड़ी भूमिका रही है। इसी का इनाम स्वरूप उन्हें रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। यह बिल विधानसभा में पारित हो चुका है और पदोन्नति शुरू करने में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है।
एसीएस गुप्ता को मिली उद्यानकी की कमान:
एसीएस केसी गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। इसके पहले भी कुटीर और ग्रामोद्योग का कमान संभाल रहे थे। इसके पहले यह जिम्मेदारी उन्हें अतिरिक्त रूप से मिली हुई थी। उन्हें उद्यानिकी की कमान सौंपी गई है। प्रशासन अकादमी डीजी सचिन सिंन्हा को पीएचई का एसीएस बनाया गया है। लंबे समय से उद्योग विभाग संभाल रहे राघवेंद्र कुमार सिंह को अब वन जैसा हम विभाग दिया गया है। आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग के पीएस मनीष सिंह से पीएचई लेकर ऊर्जा जैसे बड़े विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है।
नाम वर्तमान नयी पदस्थापना
1..अजय कटे सरिया ए एस सामान्य प्रभार रतलाम कलेक्टर
2..रत्नाकर झा अपर आयुक्त उज्जैन अनूपपुर कलेक्टर
3..मिशा सिंह रतलाम कलेक्टर शहडोल कलेक्टर
4..गुरु प्रसाद उपसचिव सीएस ऑफिस खरगोन कलेक्टर
5..दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन मंदसौर कलेक्टर
6..शेर सिंह मीणा निगम आयुक्त सतना आगर मालवा कलेक्टर


Leave a Reply