26 जून 2026 :
मध्य प्रदेश/भोपाल:
साइबर ठगी से बचने के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस ने साइबर से 2.0 अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के कारण लोगों को सतर्क रखना और जागरूक करना है। इस अभियान के तहत भोपाल शहर के कई थाना क्षेत्र में स्कूलों में जाकर बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के गुरु सिखाए गए।
इसी कड़ी में चुना भट्टी पुलिस ने इलाके के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट किया । उन्हें ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों से आगाह किया गया।
थाना हनुमानगंज के खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल के 120 छात्र और रेड रोज स्कूल सिंधी कॉलोनी में छात्र-छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ, शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों को बताया गया और उससे बचने के उपाय सिखाए गए। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के आनंद विद्या मंदिर विद्यालय में 250 बच्चों को साइबर ठगी से बचने हेतु जागरूक किया गया। थाना शाहजहानाबाद पुलिस द्वारा सुल्तानिया एसबीआई में पदस्थ अधिकारियों को साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई।


Leave a Reply