18 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं 12वीं की दूसरी परीक्षा के लिए जरूरी जानकारी:
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। लेकिन जो छात्र असफल हो गए हैं या कम नंबर आए हैं और अपने अंको से संतुष्ट नहीं है वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
छात्रों का एक वर्ष बचाने के लिए की यह व्यवस्था:
इसके लिए नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह परीक्षा सप्लीमेंट्री के जगह पर आयोजित की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य ने बताया कि इस छात्रों को फेल विषय पास करने के साथ-साथ अंक सुधार का भी अवसर मिलेगा। इसमें छात्रों को एक मौका भी दिया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड गणित से बेसिक गणित ले सकते हैं।
यह परीक्षा 7 मई से शुरू हो रही है और सभी छात्र आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 22 अप्रैल रात 12:00 बजे तक भर सकते हैं। छात्रों को रोल नंबर और विषय का चयन करना होगा।
दसवीं की परीक्षा 19 मई तक है और 12वीं की परीक्षा 25 मई तक है।
जो भी छात्र असफल हो गए हैं वह छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे और जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है या किसी विषय में सुधार चाहते हैं । वह स्वाध्यायी छात्र भी अपने परीक्षा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिनके परिणाम निरस्त हो चुका है वे शामिल नहीं हो सकते।
गणित के विकल्प चुनने की व्यवस्था:
छात्रों को यह सुविधा दी गई है कि यदि छात्र बेसिक गणित और स्टैंडर्ड गणित के बीच विकल्प को चुन सकते हैं यानी जो छात्र पहले बेसिक में थे वह स्टैंडर्ड ले सकते हैं और जो स्टैंडर्ड में थे वह बेसिक गणित ले सकते हैं।
छात्रों के अंक किसी भी स्थिति में कम नहीं किए जाएंगे:
इसमें छात्रों के लिए निर्धारित फीस ₹500 रखा गया है । जो छात्र अंक सुधार के लिए परीक्षा देंगे ।उनके दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक अंतिम माना जाएगा और किसी भी स्थिति में अंक कम नहीं किए जाएंगे। अंक सूची मुख्य परीक्षा की तरह जारी होगी। उसमें यह उल्लेख नहीं होगा कि यह दूसरी परीक्षा का परिणाम है।
सिलेबस में कोई बदलाव नहीं:
वे छात्र छात्र केवल उन्हीं विषयों में परीक्षा दे सकते हैं जो उन्होंने मुख्य परीक्षा में लिए थे। यानी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और पाठ्यक्रम भी वही लागू रहेगा।
वहीं छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो पहले असफल रहे हैं । जो फॉर्म भरने के बाद अनुपस्थित हैं ,उनका मुख्य परीक्षा परिणाम मान्य रहेगा।
परीक्षा के बाद पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । हाई स्कूल स्तर पर बेस्ट ऑफ फाइव प्रणाली लागू रहेगी।
यह व्यवस्था क्यों महत्वपूर्ण रखी गई है:
दूसरी परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को 1 साल खराब होने से बचाना है इनका मुख्य उद्देश्य है इसमें उन्हें सुधार का मौका दिया जाता है जिससे छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं।


Leave a Reply