29 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल:

मध्य प्रदेश सरकार ने 24 जुलाई 2026 को आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की थी। कल देर रात इस सूची में कुछ संशोधन करते हुए 8 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर और 3 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने IAS अफसरों की नई तबादला सूची जारी करती है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस जारी आदेश में कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।  कुछ सीनियर अधिकारियों को विभाग और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस तबादला सूची में जो मुख्य बदलाव किया गया है वह छतरपुर बालाघाट और रतलाम जिले में किया गया है।
पार्थ जायसवाल जो 2015  बैच के हैं उन्हें छतरपुर कलेक्टर से हटाकर शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। मृदुल मीणा 2015 बैच के हैं,उन्हें छतरपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है । इसके पहले वे बालाघाट कलेक्टर थे।
2017 बैच के कुमार सत्यम ग्वालियर के अपर कलेक्टर को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है।
2016 बैच के निशा सिंह को रतलाम कलेक्टर से हटाकर भोपाल में अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास बनाया गया है। IAS  अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है।
2015 बैच की अदिति गर्ग को दी बड़ी जिम्मेदारी:
2015 बैच की अदिति  गर्ग को मंदसौर कलेक्टर से हटाकर भोपाल के मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक और मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है ।
इसके अलावा उन्हें SSR ग्लोबल स्किल पार्क का भी अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

2011 बैच के IAS  दिनेश जैन को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त सहसंचालक का प्रभार दिया गया है।
IAS  गिरीश शर्मा जो 2011 है बैच के हैं, उन्हें तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

2014 बैच के IAS  अंकित अस्थाना को कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश का संचालक का पद दिया गया है।
2012 बैच के स्वरोचिष सोमवंशी को वर्तमान प्रभार के साथ राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव सहित अटल बिहारी वाजपई सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share