29 जुलाई 2026 :मध्य प्रदेश/ भोपाल/
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं । हबीबगंज थाना क्षेत्र की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले 68 वर्षीय टी. गणेश कुमार से जालसाजों ने बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर 8 लाख रुपए ठग लिए । ठगों ने पहले मैसेज भेजकर पचासी रुपए बिजली बिल बकाया बताया और भुगतान नहीं करने पर रात में बिजली काटने की चेतावनी दी । इसके बाद खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई और खाते से रकम निकाल ली ।
वहीं, शाहपुरा इलाके में रहने वाले एक आईटी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट भी साइबर ठगी का शिकार हुए ।ठगों ने IPO ट्रेडिंग में निवेश से मुनाफे का लालच देकर 8 महीने में उनसे 60 लाख रुपए ठग लिए ।पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान कॉल पर बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें ।


Leave a Reply