9 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /दतिया:
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई बैंक गड़बड़ी मामले में 3 साल की सजा पार्टी के राजेंद्र भारती के आज दिल्ली हाईकोर्ट में राजेंद्र भारती ने अपनी याचिका में सजा पर रोक लगाने और साथ में दतिया उपचुनाव की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। हालांकि उन्हें पहले जमानत मिल चुकी है लेकिन सजा पर रोक नहीं होने के कारण उन पर राजनीतिक संकट मंडरा रहा है। आज होने वाली सुनवाई पर भोपाल से लेकर दिल्ली तक सब की निगाहें टिकी हुई है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बीजेपी की ओर से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन को खरीद कर अपनी दावेदारी को दिखाकर अपनी आपको मजबूत किया है जिसे उन्हें पार्टी का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है वहीं कांग्रेस की टिकट के लिए भी दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है कांग्रेस के अवधेश नायक, हरदास बघेल और राम सिंह ने भी नामांकन फार्म खरीदे हैं । इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है और अब तक नौ नेताओं ने नामांकन फाॅम खरीदें हैं ।
भारती की सजा पर स्टे के लिए चिदंबरम ने दी दलीलें:
आज फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई:
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा मामले में कल सुनवाई हुई थी और सुनवाई के दौरान 1 घंटे से ज्यादा समय तक चली बहस में राजेंद्र भारती के वकील पी चिदंबरम ने पैरवी कर सजा रोकने के लिए तर्क पेश किया।
बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी ठहराए गए राजेंद्र भारती की सजा पर रोक (स्टे) संबंधी याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। भारती की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने पैरवी की। हाई कोर्ट की कोर्ट में जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ में दोपहर 3:45 बजे शुरू हुई । सुनवाई में चिदंबरम ने करीब एक घंटे तक लगातार दलीलें रखीं और सजा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने अपनी दलील के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के कई फैसलों का हवाला भी दिया। समय समाप्त होने और बहस पूरी न होने के कारण सरकारी वकील अपना पक्ष नहीं रख सके। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे तय की है।
राजेंद्र भारती का कहना है कि परिवार के बजाय किसी और को मौका दें:
भोपाल दतिया विधानसभा सीट पर मप्र कांग्रेस की तरफ लगभग तय माना जा रहा शोभा भारती का नाम पर अब एक नया मोड़ आ गया है। पूर्व विधायक और शोभा भारती के परिवार ने बयान दिया है कि इस बार उनके परिवार की बजाय किसी अन्य को टिकट दिया जाए। वे दूसरे प्रत्याशी का पूरा साथ देंगे। भारती ने बताया कि वे पार्टी हाईकमान को कह चुके हैं कि अन्य नेता को उम्मीदवार बनाने पर वे पूरी तरह सहमत हैं।
राजेंद्र भारती के फैसले की सुनवाई पर राजनेताओं की निगाहें टिकी हुई है। दतिया में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है और इस चुनावी प्रक्रिया में 13 तारीख तक नामांकन फार्म जमा करना है । 30 तारीख को दतिया में चुनाव होगा ,वहीं 3 अगस्त को मतगणना होगी।


Leave a Reply