Share


2 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश में बस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाए जा रहा है । जुलाई से प्रदेश में प्रधानमंत्री  E -Bus सेवा की शुरुआत होने जा रही है । पहले चरण में यह सेवा इंदौर ,भोपाल, जबलपुर में शुरू होगी । इसके बाद सागर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों तक इसे विस्तार दिया जाएगा। इस योजना के तहत इंदौर में करीब 150 से 200, भोपाल में लगभग 100 अत्यधिक आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेगी।  इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनिंग, ऑटोमेटिक दरवाजे ,आधुनिक सुरक्षा उपकरण ,आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस E बस सेवा से शहरों में सफल अत्यधिक सुविधाजनक और सुरक्षित ,प्रदूषण मुक्त बनाने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों  के संचालन से ईंधन की बचत होगी ,कार्बन उत्सर्जन कम होगा‌ । आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा । आने वाले समय में इस  सेवा का विस्तार प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी किया जाएगा।
बस में दी गई है कई सुविधाएं:
  मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर जबलपुर सागर ग्वालियर में पीएम सेवा बस शुरू होने जा रही है‌  सबसे पहले इसका ट्रायल होगा । भोपाल , इंदौर में यह पीएम बस चलेगी।  जो इलेक्ट्रिक होगी।  लगभग डेढ़ सौ से 200 बस इंदौर में चलाई जाएगी और 100 बस भोपाल में चलाई जाएगी।  इस बस में 25 यात्री यात्रा कर सकते हैं।  ये बस कंडीशनिंग होगी, इसके साथ ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे । इसमें डिजिटल टिकट भी ली जाएगी और ऐप के माध्यम से इस बस की टिकट बुक सेवा शुरू कर सकते हैं‌  जुलाई माह में इसकी शुरुआत की जा रही है और इसके बाद सागर ग्वालियर जबलपुर जैसे बड़े शहरों में यह इसे विस्तार दिया जाएगा।


Share