3 सितंबर 2026 :
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं।  कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है ।
चित्रकूट में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। SDRF  की टीम ने करीब 100 लोगों को रेस्क्यू भी किया है। और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।  छतरपुर की बात करें तो स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।  मेयर में मुकुंदपुर मार्ग बंद हो चुका है।

भारी बारिश के चलते मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है।  बरगी बांध के पांच गेट खुले गए हैं।  इधर टीकमगढ़ दमोह में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है । 20 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव:
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है , जिससे प्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।  नर्मदा पुरम, छिंदवाड़ा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है ‌ जबकि भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है । आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर तेज हो सकता है ‌
5 सितंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।  6 सितंबर को ग्वालियर चंबल संभाग में सिस्टम का असर दिखाई देने की संभावना है‌  भोपाल की बात करें तो फिलहाल यहां सुबह से ही हल्की बारिश के आसार हैं और बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवा चल रही है‌  बड़े तालाब का जल स्तर बढ़ गया है।  तालाब में तेज लहरें उठ रही हैं।  जिससे आसपास ठंडी हवा चल रही है।  मौसम में बदलाव का साफ असर दिख रहा है।  राजधानी भोपाल में बारिश का मौसम सिस्टम एक्टिव हो गया है । ऐसे में राजधानी भोपाल में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। आने वाले तीन दिनों में मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Share