16 अप्रैल 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में पांच प्रतिशत कीबढ़ोतरी:
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है जो वर्तमान में छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं। और लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं । कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है । जिसके तहत महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
इस वृद्धि के बाद में कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। और इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और अधिकारियों की मासिक आय में सीधा लाभ मिलेगा । यह आदेश अप्रैल माह के वेतन से मिलना शुरू हो जाएगा।
भुगतान की प्रक्रिया की स्पष्ट- एरियर मिलेगा जुलाई से:
सरकार ने केवल वेतन ही नहीं बढ़ाया बल्कि पिछले बकाया यानी एरियर के भुगतान की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है । यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी गई है । इसलिए 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की कुल 6 महीना का एरियर राशि का भुगतान भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह भुगतान एक मुश्त ना होकर छह सामान किस्तों में दिया जाएगा।
ऐसे कर्मचारी जो इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं उन्हें एरिया का भुगतान एक साथ ही किया जाएगा यानी जो कर्मचारी रिटायर हो गए हैं वह भी इस भुगतान का लाभ ले सकेंगे। राज्य सरकार ने पहले ही सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है जिससे उनका महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो गया है।
छठवा वेतनमान और सातवें वेतनमान की मूल संरचना अलग होने के कारण डीए का प्रतिशत अलग-अलग तय किया जाता है। छठवें वेतनमान में बेसिक कम होने के कारण दिए अधिक रखा जाता है।


Leave a Reply