23 July 2026 :
मध्य प्रदेश उज्जैन:
सिंहस्थ 2028 और आगामी श्रावण मास को लेकर खंडवा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मांधाता थाना कंट्रोल रूम में 15 सदस्यीय निर्माण समिति के साथ बैठक की। बैठक में जूना महल की जगह प्रतीक्षा हाल बनाने, पुराने बस स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग, अतिक्रमण हटाने के बाद प्रभावित लोगों को दुकानें देने और ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र के विस्तार पर चर्चा हुई। श्रावण मास से पहले ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए सुखदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण कार्य पूरा किया जा रहा है। जल्द ही यहां से तीन कतारों में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा, जिससे भीड़ और धक्का-मुक्की की समस्या कम होगी। इसके अलावा विशेष दर्शन और प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। जाम की समस्या से बचने के लिए कुछ मार्गों को वन-वे करने की भी योजना बनाई गई है।
मप्र में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज :श्रद्धालुओं को मिलेंगीं नई व्यवस्थाएं :


Leave a Reply