Share


28 जून 2026:
महाराष्ट्र /मुंबई/

मुंबई के एक इलाके से मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दिल दहला देने वाली और बेहद खौफनाक साजिश सामने आई है।  मोहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों को पेन किलर देकर चूहे मारने वाले जहर से भरे कैप्सूल बांटे जा रहे थे ‌‌  इस जहरीली दवा को खाने के बाद जब कुछ लोगों को अचानक पेट दर्द और उल्टियां होने लगी तो एक महिला की सतर्कता  से मामला उजागर हुआ और मुंबई पुलिस को सूचित किया गया।

दरअसल मुंबई पुलिस के प्रथक को एक व्यक्ति मिला, जो कैप्सूल बेच रहा था‌  यह कैप्सूल दर्द निवारक दवा के रूप में दी जा रही थी । बाद में उसका आधार कार्ड ,पासपोर्ट नंबर और मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया।  कुछ घंटे के बाद एक एमएलसी मिली। जिसमें सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई‌ । पता चला कि उसने यह कैप्सूल खाया था इसकी वजह से तबीयत बिगड़ी।
पुलिस ने तत्काल एक टीम तैयार । की। और उसने तांत्रिक माहिती के आधार पर इस व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस स्टेशन आने के बाद उसने कबूल किया कि एक बड़े पैमाने पर लोगों को हानि पहुंचाने की साजिश रची गई थी इसके लिए 50 किलो जिंक फास्फाइड नाम के एक जहरीले पदार्थ को ऑर्डर किया था।  उसने साथ में 300 कैप्सूल का भी आर्डर किया था ।इसका उद्देश्य कैप्सूल के अंदर जिंक फास्फाइड देकर लोगों को नुकसान पहुंचाना था।
मोहर्रम में आए हजारों लोगों को टारगेट कर यह प्लान बनाया गया था।
यह व्यक्ति विमान नगर पुणे का रहने वाला है और 15 दिनों से मुंबई में आकर रुका हुआ था और इस योजना की तैयारी कर रहा था।
पुलिस की सतर्कता होशियारी और मेहनत की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस अभी यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसमें कितने कैप्सूल बांटे हैं । उसके पास से 14900 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पता लगाया जाएगा कि आखिरकार इस व्यक्ति का इतने लोगों को टारगेट करने का क्या उद्देश्य हो सकता है।


Share