27 जून 2026: उत्तर प्रदेश/कोशांबी/
आज शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे एलपीजी गैस से लदे हुए टैंकर में कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली, कि टैंकर का चालक केबिन में हीं जल गया और उसकी मौत हो गई।
टोल प्लाजा के 8 कर्मचारी इस चपेट में आकर झुलस गए। जिनमें से 6 कर्मचारियों की हालत गंभीर है। इन्हें मेडिकल कॉलेज SRN हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर किया गया है । इस हादसे में दो बाइक और 2 कार जल गई । टोल प्लाजा का कंट्रोल रूम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। टोल प्लाजा में आग की इस दुर्घटना से कानपुर वाराणसी मार्ग करीब 3 घंटे तक बाधित रहा।
डिवाइडर से टकराकर एलपीजी में हुआ रिसाव:
टोल प्लाजा में एलपीजी टैंकर में सुबह करीब 6:00 बजे आग लगने की घटना हुई। दरअसल एलपीजी से भरा हुआ टैंकर टोल प्लाजा के केबिन के पास ही बने डिवाइडर से टकरा गया। जिससे एलपीजी मे रिसाव होने लगा और आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में बदल गया और धुएं के गुबार और आग की लपटों से टोल प्लाजा घिर गया। टोल प्लाजा के कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, अफरातफरी का माहौल बन गया ।
सूचना मिलने पर छह फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।
बताया जा रहा है कि टैंकर चालक कानपुर से एलपीजी गैस लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। आग लगने से टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे जो थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर का रहने वाला है, मौत हो गई। टैंकर के केबिन से सिर्फ उसका कंकाल ही मिल सका।
टैंकर चालक पर हुई FIR:
कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा के मैनेजर ने टैंकर चालक पर लापरवाही से टैंकर चलाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और FIR लिखवाई है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर
जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में चालक को आरोपी बनाया गया है ,किंतु चालक की जलकर मौत हो चुकी है। कोखराज के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है किंतु दंडात्मक कार्रवाई नहीं हो पाएगी।
मृतको ,घायलों और टोल कंपनी को आर्थिक अनुदान दिया जाएगा।


Leave a Reply