9 जुलाई 2026 : गुरुवार
मध्य प्रदेश:
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस कार्यक्रम में बिजली गुल होने और माइक खराब हो जाने के मामले में चार इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 6 जुलाई को ग्वालियर पहुंचे थे ,जहां उनका किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया था इस कार्यक्रम के लिए पहले से ही कलेक्टर ने सभी को जिम्मेदारियां दी गई थी।
किंतु इस कार्यक्रम में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया । कार्यक्रम में बिजली गुल हो जाने से पूरे सभागार में अंधेरा हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर मौजूद थे । इस दौरान माइक भी गड़बड़ा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के हाथ में जो कॉर्डलेस माइक था, वह भी बंद हो गया । मुख्यमंत्री माइक को ठोकते रहे और आयोजकों की तरफ देखते रहे इसी मामले में कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।
इस मामले में लापरवाही के कारण चार इंजीनियर जो अलग-अलग विभाग से संबंधित थे ,जिन्हें इस कार्यक्रम की मंच संचालन, बिजली व्यवस्था के अलावा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई थी । किंतु व्यवस्था से पूर्व निर्धारित समय में व्यवस्थाओं को ठीक से परखा नहीं गया । जिससे इस तरह की लापरवाही सामने आई।
अब इस मामले में इन सभी चार इंजीनियर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में बिजली गुल हो जाना और माइक बंद हो जाना, जब मुख्यमंत्री स्वयं मंच पर मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री इन व्यवस्थाओं को देखकर हैरान रह गए। इसी मसले को लेकर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने चार इंजीनियर को नोटिस जारी किए हैं और 24 घंटे में जवाब आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप कटरा ,मौसम जैन ,सौरभ चंदेरिया और निशांत श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया है इन सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। जिसमें 6 जुलाई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गड़बड़ियां हुई थी।


Leave a Reply