30 जून 2026:
मध्य प्रदेश/ नीमच:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल 29 जून सोमवार को सिंगोली में 500 मेगावाट के सोलर प्लांट और शाजापुर में 450 मेगावाट सौर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुरैना सोलर परियोजना से जुड़े बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए बिजली की खरीद समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी भी सम्मिलित रहे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ग्रीन एनर्जी पावर हाउस बन रहा है और अपने ही प्रदेश में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नीमच सोलर पार्क और ग्राम खिमला में 11470 करोड रुपए की गांधी सागर पंप स्टोरेज परियोजना का सर्वे भी किया।
किसानों के लिए की बड़ी घोषणा:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में नीमच में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की और कहा सरकारी समितियां से कर्ज लेने वालों के लिए अब राशि जमा करने की बाध्यता समाप्त की जाएगी। यह बाध्यता अभी तक 31 मार्च रखी गई थी। उन्होंने कहा इसके लिए सरकार को 880 करोड रुपए खर्च करनी पड़ेंगे। किंतु नई व्यवस्था लागू होने पर किसान जब फसल का भुगतान प्राप्त करेगा ,तब ही उसी माह ऋण जमा कर सकेगा। यानी अब सहकारी समितियां से ऋण लेने वालों के लिए 31 मार्च की बाध्यता समाप्त की जाएगी।


Leave a Reply