30 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

2 दिन से जारी किसानों का प्रदर्शन बुधवार रात 9:00 बजे समाप्त हुआ। सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 3 क्विंटल खरीदी और खाद पर ई टोकन व्यवस्था अगले आदेश तक रोक दिया।
सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 1.20 क्विंटल की जगह अब 3 क्विंटल मूंग की खरीदी की सहमति दी है। इसके अलावा मूंग के लिए स्टॉल बुकिंग को 30 जुलाई से बढ़ा कर 10 अगस्त और खरीदी को 10 अगस्त से बढ़कर 20 अगस्त तक कर दिया गया है।
मंत्रियों और किसानों के बीच हुई बातचीत:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,कृषि मंत्री एदल  सिंह कंसाना, राकेश सिंह, विश्वास सारंग और कृष्णा गौर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई।  इस समिति की 18 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से सरकार के साथ कारी 3 घंटे की चर्चा हुई‌।  इस चर्चा के बाद सहमति बनी।  जिसमें भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि सरकार ने प्रति एकड़ 3 क्विंटल मूंग खरीदने और इ ई टोकन सिस्टम रद्द करने पर सहमति दे दी है। इसके अलावा स्टॉल और तुलाई की तारीख 10 दिन बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसके बाद से ही किसानों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया और सभी अब लौट रहे हैं।
मोहन सरकार ने दिए किसानों के हित में बड़े निर्णय:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से वार्ता करने के पहले ही यह कहा था कि किसानों के लिए सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए हैं‌  जिसमें विभिन्न योजनाओं फसल बीमा के लिए 19 जुलाई को 1460 करोड रुपए 27 जुलाई को 3308 करोड रुपए दिए गए हैं। भूमि अधिग्रहण की बड़ी विसंगतियां भी दूर की हैं।  इससे किसानों को मुआवजा दुगना हो गया है । मूंग खरीदी का हल बातचीत से ही निकलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने समिति बनाई और किसानों के हित में निर्णय लिया।

Share