2 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश:
भोपाल/
मेट्रो रेल संचालन की समय सीमा में साढ़े तीन घंटे की कमी की गई है। अब तक दोपहर 12 बजे से शाम 7.55 बजे तक संचालन का समय था, जो घटाकर सुबह 11 बजे से शाम 4.25 बजे तक कर दिया है। इस दौरान मेट्रो एम्स से सुभाष स्टेशन तक महज नौ फेरे लगाएगी। यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने और सिग्नलिंग कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए ये बदलाव किया जा रहा है, साथ ही मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित,
आधुनिक सार्वजनिक एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है। वर्तमान परिवर्तन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कॉरपोरेशन के अफसरों का कहना है कि ऑरेंज लाइन पर मेट्रो का संचालन करोंद तक होगा तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।


Leave a Reply