रतलाम के चिकलाना में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर मारा छापा: करोड़ों का माल किया जफ्त:
संवाददाता
16 January 2026
अपडेटेड: 6:30 PM 0thGMT+0530
पुलिस ने एचडी ड्रग्स फैक्ट्री पर मारा छापा:
फैक्ट्री का मालिक सांसद चंद्रशेखर का करीबी और आजाद समाज पार्टी से जुड़ा बताया:
रतलाम की पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा, जिसमे 10 किलो 900 ग्राम ड्रग्स और तीन करोड़ का केमिकल जफ्त किया गया।
यह फैक्ट्री रतलाम के चिकलाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
फैक्ट्री का मालिक दिलावर खान पठान है, जो चंद्रशेखर सांसद का करीबी और आजाद समाज पार्टी से जुड़ा हुआ है।
यह फैक्ट्री दिलावर खान के घर में ही संचालित हो रही थी। दिलावर खान आजाद समाज पार्टी से जुड़ा हुआ है, और यूपी के नगीना के सांसद चंद्रशेखर का बेहद खास करीबी भी बताया जाता है ।
दिलावर खान ने 2023 में जोरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उसे आजाद समाज पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी बताया जाता है।
बरामद किया गया सामान:
रतलाम पुलिस ने गुरुवार देर रात इस अवैध ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा।
जिसमें 12 बोर की बंदूके ,91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस को दो जिंदा मोर और चंदन के पेड़ों की लकडियां भी प्राप्त हुई।
छापेमारी की तैयारी कई दिनों पहले से:
इस पूरे छापेमारी के दौरान रतलाम के पांच थानों से 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे । दो एडिशनल एसपी भी मौके पर ही मौजूद थे। रतलाम एसपी अमित कुमार भोपाल से ही इस पूरे कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस की विशेष टीम पिछले कई दिनों से फैक्ट्री के आसपास निगरानी कर रही थी।
रतलाम पुलिस द्वारा की गई यह छापेमारी मध्य प्रदेश के द्वारा की गई पहला ऐसा मामला है, जिसमें मध्य प्रदेश की पुलिस ने ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की है । इसके पहले इस तरह की कार्रवाई NCB द्वारा या किसी अन्य एजेंसी द्वारा ही की जाती थी।
बरामद किए गए माल की कीमत करीब 15 करोड रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है।